विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वोग इंडिया' के कवर पेज पर फिर ऐश का कब्‍जा

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Mon, 02 Mar 2015 01:16 PM (IST)

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के चाहने वाले उन्‍हें दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए उनकी नजरें संजय गुप्‍ता की फिल्‍म 'जज्‍बा' पर टिकी हैं, लेकिन ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने तो इस फिल्‍म से पहले ही वापसी कर चौंका दिया है!

News Article Hero Image

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन के चाहने वाले उन्हें दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए उनकी नजरें संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' पर टिकी हैं, लेकिन ऐश्वर्या ने तो इस फिल्म से पहले ही वापसी कर चौंका दिया है!

पूजा मिश्रा ने फराह के शो के लिए कलर्स को भेजा नोटिस

दरअसल, इस बार जानीमानी मैगजीन 'वोग इंडिया' के कवर पेज पर जो हस्ती छाई हुई है, वो कोई आैर नहीं बल्कि ऐश हैं। वह इस मैगजीन के मार्च एडीशन के कवर पेज पर बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में नज़र आ रही हैं और उनकी खूबसूरती का तो कोई जवाब नहीं है।

बैंकॉक में पॉर्न स्टार के पास पहुंचे तुषार और आफताब!

कवर पेज पर ऐश्वर्या का एक दिलचस्प कोट भी छपा है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'कमबैक? आई नेवर वेंट अवे।' दरअसल, ऐश्वर्या का मानना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर गई ही नहीं थीं, तो फिर इसे कमबैक कैसे कह सकते हैं। ऐश्वर्या आखिरी बार पांच साल पहले फिल्म 'गुजारिश' में नज़र आईं थी। उनकी कमबैक फिल्म 'जज्बा' इस साल के अंत में रिलीज होगी। ऐश्वर्या पहले भी कई बार वोग मैगजीन के कवर पेज पर नज़र अा चुकी हैं।

होली के रंग में रंगे टीवी सितारें, देखें तस्वीरें