विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ सेंट्रल के नए गाने की यह है खासियत, देखिए वीडियो

By Rahul soniEdited By:
Updated: Wed, 16 Aug 2017 04:44 PM (IST)

फिल्म ''लखनऊ सेंट्रल'' 15 सिंतबर को रिलीज़ होने वाली है।

लखनऊ सेंट्रल के नए गाने की यह है खासियत, देखिए वीडियो
लखनऊ सेंट्रल के नए गाने की यह है खासियत, देखिए वीडियो

मुंबई। फिल्म ''लखनऊ सेंट्रल'' का नया गाना 'तीन कबूतर' आ गया है जिसे सबसे पहले कैदियों ने देखा था। अब आप भी तीन कबूतर देख सकते हैं। 

फिल्म ''लखनऊ सेंट्रल'' का नया गाना 'तीन कबूतर' रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने की खासियत यह है कि, इस गाने में इलेक्ट्रिक गिटार के अलावा किसी भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस गाने में नेचुरल साउंड जैसे झाड़ू लगाने और वर्तनों की आवाज़ को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि, 'तीन कबूतर' गाने को सबसे पहले कैदियों ने देखा था। उसके बाद आज इसे रिलीज़ किया गया। दरअसल, फिल्म की स्टारकास्ट ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस येरवडा जेल के कैदियों के साथ मनाया। इसलिए इस खास मौके पर फिल्म का नया गाना कैदियों को सबसे पहले दिखाया गया था। फिल्म ''लखनऊ सेंट्रल'' की कहानी लखनऊ सेंट्रल जेल के ऐसे कैदियों की है जो जेल में बंद है पर उनका सपना है बैंड बनाने का। 

यह भी पढ़ें: जेल में कैदी ने गाया यह गाना तो सजा कर दी गई कम, पढ़िए पूरी ख़बर

फिल्म ''लखनऊ सेंट्रल'' 15 सिंतबर को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। फिल्म में फ़रहान के अलावा एक्ट्रेस डायना पेंटी, दीपक डोबरियाल और रोनित रॉय अहम किरदार में हैं।