विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो ऐसे दो खास दोस्तों के बीच फंसे सलमान खान

By Edited By:
Updated: Fri, 11 Apr 2014 09:15 AM (IST)

लगता है सलमान खान की दो खास दोस्तों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों सलमान के तो करीब हैं और दोनों ही एक दूसरे को नजरअंदाज करने की कोशिश करती हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है सलमान खान की दो खास दोस्तों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों सलमान के तो करीब हैं और दोनों ही एक दूसरे को नजरअंदाज करने की कोशिश करती हैं। हम बात कर रहे हैं सलमान की लेडी लव लुलिया वंतूर और जय हो की स्टार डेजी शाह की।

हाल ही में दोनों सलमान के घर पर रखी गई एक डिनर पार्टी में मिली, लेकिन जैसे ही डेजी को पता चला कि लुलिया भी पार्टी की मेहमान हैं, वे वहां से चली गईं। लगता है डेजी लुलिया का सामना नहीं करना चाहती थीं। सिर्फ डेजी ही नहीं, बल्कि लुलिया से सलमान की फैमिली को भी परेशानी है। तभी सलमान की बहन अर्पिता और उनकी भाभी मलायका अरोड़ा खान भी लुलिया संग दिखाई नहीं दी।

फिल्म जय हो के बाद से डेजी सलमान को अपना मेंटॉर मानती हैं और रोमानियन एक्ट्रेस लुलिया पहले से ही सलमान के करीब हैं। लेकिन इन दोनों में नहीं पटती है। तभी सलमान को लेकर दोनों के बीच खींचतान जारी है।

सूत्रों ने बताया कि जब से लुलिया मुंबई लौटी हैं और सलमान ने उनके लिए पार्टी दी है, मलायका एक पार्टी में भी शिरकत करने नहीं आईं हैं। हालांकि सलमान खान को इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। तभी उन्होंने डेजी को रोकने की कोशिश भी नहीं की।

पढ़ें : एली नहीं, लुलिया हैं सलमान की पहली पसंद

पढ़ें : सलमान का ट्रिपल रोल