विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शोले के 'सांबा' की बेटी लेकर आ रही है फिल्म

By Edited By:
Published: Tue, 07 Jan 2014 12:11 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2014 12:17 PM (IST)

हाल ही में रिलीज हुई शोले 3डी के साथ संयोग से 'सांबा' के नाम से मशहूर मैक मोहन की बेटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई शोले 3डी के साथ संयोग से 'सांबा' के नाम से मशहूर मैक मोहन की बेटी राइटर-डायरेक्टर मंजरी मैकिजैनी अपनी फिल्म के साथ तैयार हैं। मंजरी ने अभी 'द कॉर्नर टेबल' पूरी की है, जिसमें एक्टर टॉम अल्टर और टेली एक्ट्रेस पुष्टि शक्ति के अलावा उनकी बहन विनती मैकिजनी नजर आएंगी।

पढ़ें : हेमा ने कहा,बसंती और ड्रीम गर्ल तो मेरे सरनेम बन गए हैं

मंजरी ने कहा, जब टॉम अल्टर ने फिल्म के लिए हामी भरी तब हमने इस पर आगे काम शुरू किया। यह भगवान की कृपा थी कि हर कोई फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था जिसमें म्यूजिक कम्पोजर सलीम-सुलेमान भी शामिल हैं।

यह फिल्म एक वेट्रेस और नियमित ग्राहक की कहानी है जिसे मुंबई के काला घोड़ा इलाके के एक कैफे में शूट किया गया है और जल्द ही वे इस फिल्म को लेकर इंटरनेशनल फेस्टिवल्स का दौरा करेंगी।

मैक मोहन का साल 2010 में निधन हो गया था। वे कहती हैं कि पापा हमेशा उत्साह में रहते थे। मैंने मन बना लिया था कि मैं निर्देशन करना चाहती हूं और वह मुझे टिप्स देते थे।

मंजरी ने 'वेक अप सिड' और 'सात खून माफ' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया। उन्होंने भारत में शूट हुए कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी काम किया। मंजरी का कहना है मेरे पापा ने प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था और मैं इसी बैनर तले फिल्म बना रही हूं।

मंजरी ने पहले शॉर्ट फिल्म द लास्ट मार्बल बनाई थी जो सड़क पर रहने वाले एक बच्चे पर आधारित थी। यह फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सर्किट में सम्मानित हो चुकी है। उनका अगला एजेंडा बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन है। वैसे मंजरी की कजिन एक्ट्रेस रवीना टंडन है। रवीना की मम्मी वीना के भाई मैक मोहन थे। (नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।