विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए माधुरी ने क्‍यों की हर दिन पांच लीटर पानी दान करने की अपील

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 19 Nov 2015 11:30 AM (IST)

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिने‍त्रियों में से एक माधुरी दीक्षित ने समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए एक बहुत ही नेक फैसला लिया है और वो फैसला है हर दिन ऐसे लोगों को जल दान करने का। जी हां, और उन्‍होंने आम लोगों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माधुरी दीक्षित ने समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए एक बहुत ही नेक फैसला लिया है और वो फैसला है हर दिन ऐसे लोगों को जल दान करने का। जी हां, और उन्होंने आम लोगों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया है।

रिचा चड्ढा का 'कैबरे' लुक देख याद आ जाएंगी 'जूली' की नेहा धूपिया

दरअसल, हेल्थ एंड हाइजिन कंपनी यूरेका फोर्ब्स ने 'जल दान' नामक कैंपेन के साथ एक सामाजिक गतिविधि की पहल की है, जिसका मकसद आम लोगों द्वारा हर दिन जरूरतमंदों को पांच लीटर साफ और स्वच्छ पानी दान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। माधुरी 'जल दान' टाइटल से बनी एक डिजिटल फिल्म में भी भावुक रूप से अपील करती नजर आ रही हैं।

मैरिज एनिवर्सरी पर सलमान की बहन को रितेश-जेनेलिया ने ऐसे किया विश

यह फिल्म आम लोगों को 'छोटे कदम से बड़ा बदलाव लाने' के लिए प्रोत्साहित करती है। इसके जरिए माधुरी वाटर कंज्यूम करने के अपने तरीके में बदलाव लाने की अपील करती हैं और इससे हमारी जिंदगी में आने वाली वैल्यू के प्रति सचेत रहने को कहती हैं। यह वीडियो यू-ट्यूब पर उपलब्ध है।