विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोर्ट में 'कबाली' की हुई जीत, शुक्रवार को हो रही रिलीज, केरल में बनेगा ये रिकॉर्ड

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 21 Jul 2016 07:41 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 21 Jul 2016 08:05 PM (GMT+05:30)

सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म 'कबाली' की रिलीज का इंतजार जल्‍द खत्‍म होने वाला है। यह फिल्‍म शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

News Article Hero Image

चेन्नई, प्रेट्र/आइएएनएस। चेन्नई हाई कोर्ट ने गुरुवार को सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया। फिल्म वितरण से जुड़ी एक कंपनी ने अभिनेता की पिछली फिल्म 'लिंगा' से हुए नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर इस संबंध में याचिका दाखिल की थी। 'कबाली' शुक्रवार को रिलीज होगी। सकुरा फिल्म्स के आर. महाप्रभु ने अपनी याचिका में कहा था कि जब तक उन्हें बतौर मुआवजा 89 लाख रुपये नहीं दिए जाते, तब तक फिल्म के रिलीज पर रोक लगाई जाए।

करीना और सैफ की शादी को लेकर करिश्मा ने खोला चौंकाने वाला राज

'लिंगा' के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता ने नुकसान के लिए मुआवजा देने का उनसे वादा किया किया था। पंचसितारा होटलों में प्रदर्शन नहीं :अधिकारियों ने बेंगलुरु के पंचसितारा होटलों में 'कबाली' दिखाने की अनुमति नहीं दी। बेंगलुरु के शहरी उपायुक्त वी. शंकर ने नियमों का हवाला देते हुए होटलों में फिल्म के प्रदर्शन के लिए डिस्ट्रीब्यूटर की अर्जी खारिज कर दी। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कामर्स और कर्नाटक स्टेट एक्जीबिटर्स एसोसिएशन ने इसका विरोध किया था।

'हम हैं राही प्यार के' का ये बच्चा बन गया है हीरो, क्या पहचानते हैं आप?

डिस्ट्रीब्यूटर की शुक्रवार से रविवार तक जेडब्ल्यू मैरियट, ललित अशोक, रॉयल आर्चिड और क्राउन प्लाजा जैसे पंचसितारा होटलों में 'कबाली' दिखाने की योजना थी। दो मिनट का सीन लीक :'कबाली' के शुरुआती दो मिनट का दृश्य ऑनलाइन लीक हो गया। सूत्रों के मुताबिक, खाड़ी के देश से दृश्य लीक हुआ होगा क्योंकि इसके साथ अरबी भाषा में सबटाइल लिखे गए हैं। दो मिनट के दृश्य में रजनीकांत को जेल से बाहर आते दिखाया गया है। फिल्म लीक होने के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

वर्जीनिया में रजनीकांत ने देखी फिल्म

अमेरिका के वर्जीनिया में चर्चित फिल्म 'कबाली' का विशेष प्रदर्शन हुआ। इस दौरान फिल्म के अभिनेता रजनीकांत और उनकी बेटी ऐश्वर्या भी मौजूद थी।

केरल में रिलीज का रिकॉर्ड

केरल में 'काबली' एक साथ 306 पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म व्यवसाय के विश्लेषकों के मुताबिक, राज्य में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर किसी तमिल फिल्म को रिलीज किया जाएगा। केरल में फिल्म के टिकटों की भारी मांग है। शुरुआती सप्ताहांत के इसके सारे टिकट बिक चुके हैं। ब्रांड प्रोमोशन का नया तरीकाब्रांडों को 'कबाली' से जोड़कर प्रचार की एक नई धारणा पेश की गई। ब्रांड कंसल्टिंग कंपनी ब्रांड कॉम के सीईओ रामानुजम श्रीधर ने इसे 'सरोगेट एंडोर्समेंट' बताया। सुपरस्टार रजनीकांत को किसी प्रोडक्ट या सेवा का प्रचार करते नहीं देखा गया है। लेकिन इस फिल्म से जुड़े ब्रांडों के प्रचार के लिए रजनीकांत की फिल्मों के दृश्य और पृष्ठभूमि से आवाज को पेश किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।