विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूकंप के वक्‍त नेपाल में थे कुणाल, महेश भट्ट की अटकी जान

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 26 Apr 2015 01:09 PM (IST)

महेश भट्ट हमेशा अपने परिवार वालों और अच्‍छे दोस्‍तों का ख्‍याल रखते हैं, मगर जब कोई इमरजेंसी होती है तो वो तब तक चैन से सांस नहीं लेते हैं, जब तक कि यह सुनिश्चित ना कर लें कि सभी सुरक्षित हैं। शनिवार को जब भयानक भूकंप आया, तब भी वो

News Article Hero Image

नई दिल्ली। महेश भट्ट हमेशा अपने परिवार वालों और अच्छे दोस्तों का ख्याल रखते हैं, मगर जब कोई इमरजेंसी होती है तो वो तब तक चैन से सांस नहीं लेते हैं, जब तक कि यह सुनिश्चित ना कर लें कि सभी सुरक्षित हैं। शनिवार को जब भयानक भूकंप आया, तब भी वो परेशान हो उठे डायरेक्टर कुणाल देशमुख को लेकर, क्योंकि वो उस वक्त पड़ोसी देश नेपाल में थे, जहां भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही मची है।

नेपाल भूकंप से सदमे में मनीषा कोइराला, कहा-काश मैं उनके साथ होती

जैसे ही भूकंप आया, सभी टेलिफोन लाइनें व्यस्त हो गईं और महेश उनसे संपर्क नहीं कर पाए। ऐसे में वो काफी परेशान हो गए और उनका परेशान होना लाजिमी भी है। नेपाल में भूकंप से लोगों के मरने की खबरें सामने आने लगीं। इस पर महेश ने समय बर्बाद नहीं किया और कुणाल का हाल जानने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

लाल साड़ी में लिपटीं सनी लियोन ने की राम कपूर को बहकाने की कोशिश!

महेश ने तुरंत ट्वीट कर डाला कि कोई उनकी काठमांडू में कुणाल को खोजने में मदद कर सकता है। इसके बाद कई लोगों ने इसे रिट्वीट किया और कुणाल से संपर्क करने की कोशिश की। अंत में अक्षय कुमार की दोस्त अश्विनी यार्डी किसी तरह कुणाल की दादी से संपर्क करने में कामयाब रहीं और उन्होंने कुणाल के सुरक्षित होने की खबर दी।

दीपिका इसलिए रणवीर के साथ रिलेशनशिप को लेकर हैं चुप

यह जानकारी मिलते ही अश्विनी यार्डी ने तुरंत महेश को इस बारे में सूचित किया। तब जाकर उन्होंने चैन की सांस ली। वाकई में भूकंप ने जिस तरह से नेपाल में तबाही मचाई है, उससे सभी लोग सदमे में हैं और डरे भी हैं, क्योंकि अभी भी नेपाल और भारत में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।