विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महेश भट्ट ने खोला राज, क्‍यों नहीं करना चाहते बेटी आलिया संग फिल्‍म

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 11:39 AM (IST)

महेश भट्ट ने हाल ही में बताया कि वह आलिया भट्ट के साथ काम क्‍यों नहीं करते हैं। यदि काम करना पड़ा, तो वो कैसी स्थिति होगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (मिड-डे)। महेश भट्ट ने अभी तक बेटी आलिया भट्ट के साथ एक भी फिल्म नहीं की है। हालांकि ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि आलिया, होम प्रोडक्शन फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आलिया ने बॉलीवुड में डेब्यू करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी।

महेश भट्ट इन दिनों अपने टीवी शो 'नामकरण' को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि इसकी कहानी महेश भट्ट की ही फिल्म 'जख्म' से मेल खाती है। लेकिन महेश भट्ट का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। जख्म की कहानी उनकी मां के जीवन और संघर्ष की कहानी थी। वहीं 'नामकरण' की कहानी कुछ-कुछ उनकी जिंदगी से मले खाती है।

आलिया भट्ट को इस शख्स ने रुला दिया, लेकिन ये सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं

इस दौरान जब महेश भट्ट से पूछा गया कि वह आलिया भट्ट के साथ काम करते हुए कब नजर आएंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'तभी जब, मैं आलिया की ब्रांड वेल्यू में इजाफा कर पाऊंगा। लेकिन असल में कहूं, तो मैं स्टार्स के साथ काम नहीं करता हूं और आलिया एक स्टार हैं। फिर मैं अपनी रोजी-रोटी के लिए अपने बच्चों पर निर्भर नहीं रह सकता। मैं अभी एक्टिव हूं। लेकिन जब हम दोनों को एक-दूसरे की जरूरत महसूस होगी, तो जरूर साथ काम करेंगे।'

तस्वीरें: ये एक्ट्रेस पैसे के लिए बेच चुकी हैं अपना जिस्म...!

ऐसा सुनने में आ रहा है था कि 'नामकरण' का टाइटल ट्रैक आलिया भट्ट ने गाया है। लेकिन महेश भट्ट ने बताया कि ऐसा नहीं है। टाइटल ट्रैक मोनाली ठाकुर ने गाया है, जिसे अनु मलिक ने संगीत दिया है।