विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रईस' के सेट से शाहरुख की 'बेगम' माहिरा खान का देखिए फर्स्ट लुक

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 17 Feb 2016 11:14 AM (IST)

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान का फिल्म 'रईस' के सेट से फर्स्ट लुक सामने आया है। लाल सूट और सिर पर दुपट्टा ओढ़े माहिरा काफी ट्रेडिशनल लग रही हैं। फिल्म में माहिरा कुछ इसी अंदाज में नजर आएंगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में शाहरुख एक क्रिमिनल की भूमिका में नजर आएंगे तो, वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुलिस ऑफिसर के रोल में। हाल ही में दोनों अभिनेताओं का फर्स्ट लुक सामने आया था। शाहरुख पठानी सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। अब फिल्म की हीरोइन माहिरा खान का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जो फिल्म में शाहरुख के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी।

सालों बाद साथ दिखी टीम 'शोले', धर्मेंद्र ने अमिताभ को बताया बाॅलीवुड का इंजन

लाल सूट और सिर पर दुपट्टा ओढ़े फिल्म में माहिरा कुछ इसी ट्रेडिशनल लुक में नजर आएंगी। आपको बता दें कि माहिरा पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं। सरहद पार महिरा के लाखों फैन्स हैं और अब वो फिल्म 'रईस' से बाॅलीवुड में एंट्री मारने को तैयार हैं। हाल ही में शाहरुख ने माहिरा की तारीफ करते हुए कहा था, 'वो काफी सॉफ्ट स्पोकेन और प्यारी हैं। उनका अभिनय काफी अलग और बेहतरीन है।'

सनी लियोन का प्यारा 'लीलू', जिससे करती हैं वो बेहद प्यार

आपको बताते चलें कि 'रईस' गुजरात के कुख्यात डाॅन अब्दुल लतीफ के जीवन पर आधारित है। साल 1997 में गुजरात पुलिस ने एनकाउंटर में लतीफ को ढेर कर दिया था। राहुल ढोलकिया निर्देशित यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सलमान की फिल्म 'सुल्तान' से होने वाली है। इसमें वो एक रेसलर की भूमिका में नजर आएंगे।