विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली का ऐसा था डर कि इस फिल्म ने बदल लिया अपना रास्ता

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 30 Apr 2017 03:23 PM (IST)

पाकिस्तानी कलाकार सबा कमर और इरफ़ान स्टारर ये फिल्म बच्चों की पढ़ाई को लेकर है जिसमें अंग्रेजी मीडियम में बच्चे को पढ़ाने को लेकर माँ-बाप की आपाधापी को दिखाया जाएगा।

बाहुबली का ऐसा था डर कि इस फिल्म ने बदल लिया अपना रास्ता
बाहुबली का ऐसा था डर कि इस फिल्म ने बदल लिया अपना रास्ता

मुंबई। बाहुबली नाम के तूफ़ान के बारे में तो सभी ने सुन रखा था और अंदाजा भी पहले से था कि इसके सामने आने वाली फिल्मों का हश्र क्या होगा। यही कारण है कि फिल्म हिंदी मीडियम ने कुछ दिन के लिए खामोश रह कर अपने लिए एक नया प्लान बना लिया।

बता दें कि साकेत चौधरी निर्देशित इरफ़ान और सबा कमर स्टारर फिल्म 12 मई को रिलीज़ होंगी है और कुछ दिन पहले इसके प्रमोशन प्लान को अचानक कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में दिया गया। कारण बाहुबली 2 की रिलीज़ और उनकी जबरदस्त हाईप। बताते हैं कि फिल्म हिंदी मीडियम को लेकर एक बड़ा प्लान तो बना लिया गया लेकिन कोई भी बाहुबली से टक्कर लेने की सोच नहीं रहा था इसलिए प्रमोशन पर लगाम लगा दी गई। बताया जा रहा है कि अब बाहुबली 2 रिलीज़ हो गई है इसलिए अब कुछ ही दिन में इस फिल्म को लेकर बनी रणनीति को अमल में लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही फिल्म के 12 डायलॉग प्रोमो रिलीज़ किये जायेंगे जो काफी इंट्रेस्टिंग होंगे।

यह भी पढ़ें: अब माहिष्मती साम्राज्य पर चीन की पैनी नज़र

 

पाकिस्तानी कलाकार सबा कमर और इरफ़ान स्टारर ये फिल्म बच्चों की पढ़ाई को लेकर है जिसमें अंग्रेजी मीडियम में बच्चे को पढ़ाने को लेकर माँ-बाप की आपाधापी को दिखाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।