विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजकल कहां मस्‍ती कर रही हैं मलाइका अरोड़ा?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 02 Jul 2015 06:50 PM (IST)

खान फैमिली की सेक्‍सी बहू मलाइका अरोड़ा हाल ही में टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैंलेट' में जज की भूमिका निभाते नजर आई थीं। अब काम से फुसर्त मिलते ही छुट्टियां मनाने निकल पड़ी हैं, वो भी बिल्‍कुल 'दिल धड़कने दो' स्‍टाइल में।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। खान फैमिली की सेक्सी बहू मलाइका अरोड़ा हाल ही में टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैंलेट' में जज की भूमिका निभाते नजर आई थीं। अब काम से फुसर्त मिलते ही छुट्टियां मनाने निकल पड़ी हैं, वो भी बिल्कुल 'दिल धड़कने दो' स्टाइल में।

भज्जी की गर्लफ्रेंड को सचिन ने कहा, ऑल द बेस्ट

जी हां, बिल्कुल सही समझा। मलाइका अरोड़ा अपनी फैमिली के साथ क्रूज ट्रिप पर गई हुई हैं। उन्होंने क्रूज पर बोर्ड करते वक्त की भी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें से एक ये है।

जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' के बाद लोगों के बीच एक बार फिर क्रूज ट्रिप को लेकर क्रेज बढ़ गया है। इसमें रणवीर सिंह, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, शेफाली शाह, फरहान अख्तर जैसे फिल्मी सितारे थे। खैर, मलाइका अरोड़ा ने फ्रांस के एक खूबसूरत शहर में पोज देते हुए ये तस्वीर भी पोस्ट की है।

इस समय कई फिल्मी सितारे छुट्टियां मना रहे हैं। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और उनके बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने में बिजी हैं। जबकि शाहरुख खान अभी-अभी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टियां मनाकर लंदन से लौटे हैं। काजोल भी अपने पति अजय देवगन और बच्चों के साथ लंदन में दिखी थीं।