विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल थाम लीजिए, मल्लिका शेरावत आ रही हैं....

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 13 May 2015 08:03 AM (IST)Updated: Wed, 13 May 2015 08:46 AM (IST)

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत फ्रांस में होने वाले '68वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' में शामिल होने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत फ्रांस में होने वाले '68वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कान्स, मैं आ रही हूं।'

वरुण धवन ने अमेरिका में देखा भूत!

एक्ट्रेस ने कहा, 'फिल्म गाला में शामिल होना सम्मान की बात है।' मल्लिका ने इस बात की जानकारी मंगलवार को ट्वीट पर दी। उन्होंने बताया '68वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'फिक्की' के बुलाए जाने पर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं।'

एक्ट्रेस को 'को-प्रोड्यूस इन इंडिया' विषय पर पेैनल डिस्कशन के लिए बुलाया गया है। ये इवेंट 'फिक्की' का है जो कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के माध्यम से होगा। 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' 13 मई से 24 मई तक आयोजित होना है। ये पैनल डिस्कशन 14 मई को होगा।

'जोधा अकबर' के बारे में ये क्या कह गए रणबीर कपूर!

मल्लिका ने ट्वीट कर कहा, 'मैं पैनल डिस्कशन का हिस्सा बनने पर बेहद खुश हूं।' मल्लिका के अलावा बॉलीवुड की कुछ और एक्ट्रेसिस भी इस फेस्टिवल में नजर आएंगी। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और कट्रीना कैफ भी शामिल हैं। कट्रीना कैफ पहली बार इस इवेंट में शामिल हो रही हैं। वो 'कान्स' में शामिल होने के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर भी जल्द ही वहां के लिए रवाना होंगी।

मुंबई में आए भूकंप के झटकों से सहम गईं परिणीति चोपड़ा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।