विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्लिका शेरावत ने राधे मां बनने की खबर पर किया ट्वीट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 09 Aug 2015 05:49 PM (IST)

फिल्‍म इंडस्‍ट्री वाले कोई भी मुद्दा भुनाने से नहीं चूकते हैं। तभी तो अब विवादित राधे मां पर भी फिल्‍म बनने की चर्चा है, जो अपने आ‍पत्तिजनक तस्‍वीरों की वजह से एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री वाले कोई भी मुद्दा भुनाने से नहीं चूकते हैं। तभी तो अब विवादित राधे मां पर भी फिल्म बनने की चर्चा है, जो अपने आपत्तिजनक तस्वीरों की वजह से एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं।

राखी सावंत ने राधे मां को बताया अपना भगवान

जी हां, एक रिपोर्ट की मानें तो प्रोड्यूसर रणजीत शर्मा राधे मां पर फिल्म बनाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने 'मॉडल राधे मां' नाम से फिल्म का टाइटल भी रजिस्टर करा लिया है। इतना ही नहीं, फिल्म में राधे मां का किरदार निभाने को लेकर मल्लिका शेरावत के नाम भी सामने आ चुका है।

रणबीर-दीपिका की पार्टी में पहुंचकर कट्रीना ने किया 'तमाशा'

हालांकि मल्लिका ने ट्वीट कर इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा है, 'ये सही नहीं है। प्लीज, बिना पुष्टि के अफवाह न फैलाएं।'

मल्लिका ने एक ट्वीट में यह भी कहा है कि उनके नाम से खबर बन जाती है, इसलिए लोग इसका फायदा उठाते हैं। आपको बता दें कि मल्लिका आखिरी बार फिल्म 'डर्टी पाॅलिटिक्स' में नजर आई थीं।