विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्लिका ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से की मुलाकात, कहा गर्व का क्षण

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Thu, 11 Feb 2016 02:43 AM (IST)

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की है। मल्लिका ने ओबामा के साथ ली अपनी सेल्फी ट्विटर पर शेयर की है और कहा गर्व के पल।

News Article Hero Image

मुंबई। बाॅलीवुड की बेहद हाॅट अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों अमेरिका में हैं। इस बात का पता हमें तब चला जब मल्किका ने अपने ट्विटर पर एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वो यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा के साथ नजर आ रही हैं और दोनों के चेहरे पर एक अच्छी सी स्माइल भी है।

सलमान ने अपनी शादी और बच्चों पर दिया चौंकाने वाला बयान

मल्लिका ने अपने ट्वीट में ओबामा की तारीफ करते हुए इस मुलाकात को बेहतरीन बताया है और कहा. गर्व का पल। हालांकि मल्लिका ने ओबामा से कहां और क्यों मुलकात की, इस बात का उन्होंने खुलासा नहीं किया है। बस इस फोटो के साथ कुछ बातें लिख दी हैं।

रितिक रोशन की फिल्मों की शूटिंग में इस वजह से हो रही!

ये पहला मौका नहीं है, जब मल्लिका ने अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की है। साल 2011 में लाॅस एंजेलिस में दोनों पहले भी चाय पर मिल चुके हैं। आपको बता दें, कि मल्लिका 'ख्वाहिश' और 'मर्डर' जैसी कई फिल्मों में काफी बोल्ड सीन करती नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार वो फिल्म 'डर्टी पाॅलिटिक्स' मेें अभिनय करती दिखाई दी थीं।