विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंदाना करीमी की शादी में दरार, पति के ख़िलाफ किया घरेलू हिंसा का केस

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 01:30 PM (GMT+05:30)

बताया जाता है कि मंदना ने ऐसे में गौरव से अलग होने का फैसला लिया है और साथ ही उन्होंने ...और पढ़ें

मंदाना करीमी की शादी में दरार, पति के ख़िलाफ किया घरेलू हिंसा का केस
मंदाना करीमी की शादी में दरार, पति के ख़िलाफ किया घरेलू हिंसा का केस

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकीं मंदाना करीमी ने अपने पति गौरव गुप्ता के ख़िलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है। दोनों की इसी साल शादी हुई थी।

मॉडलिंग से फिल्मों में आई और फिल्म क्या कूल हैं हम 3 से चर्चा में रही मंदाना ने इसी साल जनवरी में बिजनेसमैन गौरव से शादी की थी लेकिन उनकी शादी में अब अड़चने आ गयी हैं। मंदना ने पति गौरव के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज करवाने के साथ आरोप लगाया है कि गौरव के परिवार वालों ने उनके साथ बदसलूकी की है और गौरव भी अब उनके साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं। मंदाना ने ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें उनके अपने घर से भी निकल दिया गया है।बात शादी के बाद से ही बिगड़ने लगी थी जब मंदाना से मॉडलिंग करियर को बंद करने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें: कंगना की इस फिल्म में नज़र आएंगी टीवी की ये लोकप्रिय अभिनेत्री

 

बताया जाता है कि मंदना ने ऐसे में गौरव से अलग होने का फैसला लिया है और साथ ही उन्होंने अपनी तरफ से हर महीने 10 लाख रुपये की एलिमनी और 2 करोड़ रूपये कम्पन्सेशन की मांग की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।