विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अजहर' में 'फुकरे' के मंजोत सिंह बनेंगे सिद्धू पाजी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 29 Jun 2015 05:43 PM (IST)

मोहम्‍मद अजहरुद्दीन पर बन रही फिल्‍म में नवजोत सिंह सिद्धू का किरदार कौन निभाएगा, इसको लेकर लोगों के बीच काफी उत्‍सुकता है। खबर है कि फिल्‍म 'फुकरे' में मजेदार अभिनय करने वाले मंजोत सिंह इस फिल्‍म में सिद्धू पाजी का किरदार निभाएंगे। कहा जाता है कि अजहरुद्दीन और सिद्धू के

News Article Hero Image

मुंबई। मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बन रही फिल्म में नवजोत सिंह सिद्धू का किरदार कौन निभाएगा, इसको लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है। खबर है कि फिल्म 'फुकरे' में मजेदार अभिनय करने वाले मंजोत सिंह इस फिल्म में सिद्धू पाजी का किरदार निभाएंगे। अजहरुद्दीन और सिद्धू के बीच काफी अच्छे संबंध थे।

45 सीसीटीवी कैमरों के बावजूद एक्ट्रेस के घर चोरी, नौकरानी फरार

खबर के मुताबिक, मंजोत ने फिल्म 'अजहर' साइन कर ली है। इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्ममेकर्स इस किरदार के लिए एक पंजाबी लड़का चाहते थे और इसलिए मंजोत को लिया गया है। फिलहाल वह सिद्धू के किरदार को जीवंत बनाने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में आकर फंस गईं थी कंगना रनोट
उन्हें सिद्धू का वीडियो देखने और अपने बॉडी लैंग्वेज पर मेहनत करने के लिए बोला गया है। साथ ही क्रिकेट की स्टाइल सीखने को भी कहा गया है। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले महीने लंदन में फ्लोर पर होगी। अजहरुद्दीन के किरदार के लिए इमरान हाशमी ने भी कड़ी मेहनत की है। उनका फर्स्ट लुक लोगों को काफी पसंद आया है।