विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोज बाजपेयी और अदिति शर्मा के बोल्‍ड सीन्‍स पर चल गई कैंची!

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 11 Oct 2016 03:04 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 11 Oct 2016 03:10 PM (GMT+05:30)

खबर है कि फिल्‍म 'सात उच्‍चके' में मनोज बाजपेयी और अदिति शर्मा के बीच कुछ बेहद बोल्‍ड सीन्‍स थे, जिनपर कैंची चला दी गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्म 'सात उच्चके' इन दिनों काफी चर्चा में है। इसमें केके मेनन, विजय राज, अनुपम खेर, संजय मिश्रा और अदिति शर्मा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका प्रमोशन भी अलग ही अंदाज में किया जा रहा है।

हालांकि इस फिल्म के ट्रेलर में अपशब्दों की भरमार है। बावजूद इसके युवाओं के बीच यह लोकप्रिय हो रहा है। हालांकि सुनने में आया है कि फिल्म के सेक्स सीन पर बोर्ड की ओर से कैंची चला दी गई है। सूत्र के मुताबिक, यह सीन यह फिल्म के एक्टर्स मनोज बाजपेयी और अदिति शर्मा के बीच बेहद बोल्ड अंदाज में फिल्माया गया है। केवल 'किसिंग' सीन्स को ही छोड़ा गया है। बाकी सब हटा दिया गया है।

एक ऑटोग्राफ के लिए आधे घंटे होटल के बाहर खड़े थे अमिताभ बच्चन

अब आखिर ऐसा भी क्या कर दिया था इन एक्टर्स ने फिल्म की शूटिंग में यह तो आने वाले समय में ही पता लग सकेगा। फिलहाल मेकर्स की ओर से इस बारे में किसी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।