विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, देशभक्ति पर बनी मनोज बाजपेई-रवीना टंडन की शाॅर्ट फिल्म

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 13 Aug 2015 07:29 PM (IST)

इस स्वतंत्रता दिवस पर फिल्मी सितारों की ओर से फैंस के लिए नया तोहफा लेकर आए हैं। जी हां, इस बार मनोज बाजपेई और रवीना टंडन फैंस में देशभक्ति के भाव को जीवंत बनाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। इस स्वतंत्रता दिवस पर फिल्मी सितारों की ओर से फैंस के लिए नया तोहफा लेकर आए हैं। जी हां, इस बार मनोज बाजपेई और रवीना टंडन फैंस में देशभक्ति के भाव को जीवंत बनाएंगे।

साल 1940 के दौर का जीवन कैसा था, क्या ये जीवन अच्छा था। सोचिए, यदि भारत आजाद नहीं हुआ होता तो। यदि हमें आज भी दूसरे दर्जे के लोगों की तरह व्यवहार किया जाता तो। हमारे ही देश में हमें सम्मान नहीं मिलता तो। इन्हीं सब बातों का जवाब लेकर आई है यह फिल्म।

यह सोचकर ही एक पल के लिए हम डर जाते हैं, मगर यह फिल्म देखने के बाद आपको वास्तविकता महसूस होगी। आप पाएंगे कि आजादी के क्या मायने हैं। यह आपको यह अहसास कराएगी कि फ्रीडम फाइटर्स ने हमारे लिए क्या-क्या किया है।