विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: राम गोपाल वर्मा से कई बार बड़ा झगड़ा कर चुके हैं मनोज बाजपेई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 10 May 2017 05:22 PM (IST)

मनोज बाजपेई करीब 15 साल बाद रामगोपाल वर्मा की फिल्म में काम कर रहे हैं। मनोज बाजपेई का सरकार 3 में अहम् रोल है।

Exclusive: राम गोपाल वर्मा से कई बार बड़ा झगड़ा कर चुके हैं मनोज बाजपेई
Exclusive: राम गोपाल वर्मा से कई बार बड़ा झगड़ा कर चुके हैं मनोज बाजपेई

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। मनोज बाजपेई ने माना है कि रामगोपाल वर्मा के साथ उनके मतभेद रहे हैं , कई बार लड़ाई भी हुई है लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। रामगोपाल वर्मा की सरकार 3 में काम कर रहे मनोज बाजपेई ने कहा कि वह रामगोपाल वर्मा को बहुत मानते हैं।

मनोज कहते हैं " मेरे और रामगोपाल वर्मा के बीच कई मतभेद थे और हमने काफी झगड़े भी किये लेकिन वक्त के साथ आदमी बदलता है। वक़्त के साथ हम समझदार होते गये और यह फिल्म सबूत है कि हम हमेशा एक दूसरे के साथ काम करने के लिए तैयार थे। एक अभिनेता को रामगोपाल वर्मा काफी छूट देते हैं। वह अपनी ओर से जितने संदर्भ दे सकते हैं, देते हैं। उसके बाद अपने अभिनेताओं को अदाकारी के लिए छोड़ देते है और उनसे उम्मीद करते है कि वह कलाकार उन्हें सरप्राइज करे।" बाजपेई ने कहा कि उन्हें मनोज से उम्मीद रहती है कि वो कुछ नया लेकर आएगा। अपना सब कुछ बताने के बाद वह पूरा भरोसा करते हैं और फिर शूटिंग के दिन ही हमारी मुलाकात होती है।

यह भी पढ़ें:Exclusive: एक ही तरह के रोल से बोर हो जाती हैं यामी गौतम 

मनोज बाजपेई करीब 15 साल बाद रामगोपाल वर्मा की फिल्म में काम कर रहे हैं। मनोज बाजपेई का सरकार 3 में अहम् रोल है। फिल्म में अमिताभ बच्चन पहले दो भागों की तरह सुभाष नागरे के किरदार में हैं। सरकार 3 इसी हफ्ते रिलीज़ होगी।