विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोज बाजपेयी बने प्रोड्यूसर, तब्‍बू के साथ करेंगे पहली फिल्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 31 May 2015 05:37 PM (IST)

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार मनोज बाजपेयी अब निर्माता बन गए हैं। बतौर निर्माता 'मिसिंग' उनकी पहली फिल्म होगी। इसका निर्माण मनोज वाजपेयी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया जाएगा। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ मशहूर अभिनेत्री तब्बू दिखेंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार मनोज बाजपेयी अब निर्माता बन गए हैं। बतौर निर्माता 'मिसिंग' उनकी पहली फिल्म होगी। इसका निर्माण मनोज वाजपेयी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया जाएगा। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ मशहूर अभिनेत्री तब्बू दिखेंगी।

प्रिटी जिंटा घूंघट में पहुंचीं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर

इससे पहले दोनों 'शूल' फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। 'शूल' को क्रिटिक के अलावा दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला था। मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में अपनी नई पारी के बारे में ट्विटर के जरिये जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'बतौर सह-निर्माता 'मिसिंग' मेरी पहली फिल्म होगी..मनोज बाजपेयी और तब्बू।'

'बजरंगी भाईजान' का पहला गाना इस फिल्म के साथ होने वाला है रिलीज

वह यह फिल्म नीरज पांडे के साथ मिलकर बना रहे हैं। फिल्मी दुनिया में बतौर निर्देशक कदम रख रहे मुकुल अभ्यंकर इसका निर्देशन करेंगे। गौरतलब है कि शूल, सत्या, राजनीति, गैंग्स ऑफ वासेपुर आदि फिल्मों के जरिये मनोज बाजपेयी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।