विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरी कॉम ने प्रियंका चोपड़ा को किया कॉल और...

By Edited By:
Updated: Fri, 18 Jul 2014 09:19 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने मेरी कॉम की बायोपिक पर काम करने से पहले बॉक्सर मेरी कॉम से मुलाकात की थी।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने मेरी कॉम की बायोपिक पर काम करने से पहले बॉक्सर मेरी कॉम से मुलाकात की थी। पीसी ने फिल्म के किरदार को जीने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे में जब उन्हें मेरी कॉम की सराहना मिली तो उनका दिल बाग-बाग हो गया। वे फिलहाल खुशी से फुली नहीं समा रहीं हैं।

जी हां जैसे ही मेरी कॉम का पहला पोस्टर रिलीज हुआ, मेरी कॉम ने उसे देखकर प्रियंका को कॉल किया और उन्हें बधाई दी। मेरी कॉम ने कहा कि, 'उन्हें ये पोस्टर बहुत क्यूट लगे।' ये सुनने के बाद प्रियंका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रियंका ने फिल्म के लिए खूब मेहनत की है।

दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक लॉन्च किया। पोस्टर में प्रियंका अपने मसल्स दिखा रही हैं। प्रियंका ने लिखा कि, 'मैं फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं।'


पढ़ें - देखिए मेरी कॉम बनीं प्रियंका के मसल्स

पढ़ें - बॉलीवुड की खबरें