विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौनी रॉय क्यों नागिन का चोला छोड़ कर बनना चाहती है दबंग

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 23 Jan 2017 02:06 PM (IST)

मौनी रॉय को वैसे बॉलीवुड के पुलिस वालों में सबसे ज्यादा सलमान खान पसंद है और उन्हें अजय देवगन का सिंघम का किरदार भी अच्छा लगा।

मौनी रॉय क्यों नागिन का चोला छोड़ कर बनना चाहती है दबंग
मौनी रॉय क्यों नागिन का चोला छोड़ कर बनना चाहती है दबंग

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी दर्शनीय तस्वीरें डालने वाली और सीरियल नागिन से ख़ासी चर्चा में आई मौनी रॉय को अब पुलिस इंस्पेक्टर बन कर अपनी दबंगई दिखानी है।

हाल ही में एक इवेंट में आई मौनी ने बताया कि उनकी निजी चाहत है कि वो एक जिम्मेदार पुलिस अफसर का किरदार निभाकार लोगों के बीच अपनी अदाकारी का एक और नमूना पेश कर सकें। मौनी के मुताबिक अब तक उन्होंने जितने भी किरदार निभाए वह सभी एक ट्रेडिशन से जुड़े थे जबकि अब उनका मन इस तरह के किरदार से बाहर निकलकर कुछ नया करने को बेताब है। मौनी ने बताया कि अब वो एक ऐसा किरदार ऐसा निभाना चाहती हैं जो एक पुलिस इंस्पेक्टर का हों और उसके साथ कई तरह की जिम्मेदारी से जुड़ा हो।उन्होंने कहा कि पुलिस ऑफिसर का रोल उनके लिए अलग भी होगा और वो इस तरह का किरदार निभाने के लिए मानसिक तौर पर तैयार हैं।

Exclusive: पुलिस उत्सव में नहीं थे सलमान, फिर भी छाई रही दबंग की उमंग

मौनी रॉय को वैसे बॉलीवुड के पुलिस वालों में सबसे ज्यादा सलमान खान पसंद है और उन्हें अजय देवगन का सिंघम का किरदार भी अच्छा लगा। ख़ैर , नागिन की खाकी वर्दी पहनने की चाहत कब पूरी होगी ये कहना मुश्किल है।