विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो ये होंगे जग्गा जासूस के असली जासूस

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 30 Jun 2017 05:43 PM (IST)

कहानी में रणबीर के किरदार की वजह से काफी ट्विस्ट और टर्न होंगे ताकि दर्शक कहानी से बंधे रहें। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुराग ने इस किरदार के इर्द-गिर्द कैसी कहानी गढ़ी है।

...तो ये होंगे जग्गा जासूस के असली जासूस
...तो ये होंगे जग्गा जासूस के असली जासूस

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। फिल्म जग्गा जासूस का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है और इस ट्रेलर में सबसे अधिक तवज्जो रणबीर कपूर के पिताजी वाले के किरदार को दी गई है। ट्रेलर को देखने के बाद इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म में रणबीर के इस रोल में पिता की कितनी अहमियत है।

ट्रेलर में रणबीर का किरदार बार-बार अपने पिताजी की खोज कर रहा होता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ख़बर है कि इस फिल्म की पूरी कहानी इसी किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रणबीर के पिताजी का किरदार साश्वता चटर्जी कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि असली जासूस भी वही हियँ। खबर है कि फिल्म में असली जासूस वही हैं। करीबी सूत्रों ने बताया है कि जग्गा यानि रणबीर अपने पिताजी की तलाश में होगा और उन्हें अचानक से एक जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें:जग्गा जासूस में अपनी ये कमी छिपाने के लिए ही रणबीर कपूर ने गाने गाये हैं

कहानी में रणबीर के किरदार की वजह से काफी ट्विस्ट और टर्न होंगे ताकि दर्शक कहानी से बंधे रहें। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुराग ने इस किरदार के इर्द-गिर्द कैसी कहानी गढ़ी है।