विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेबी के बाद अब नाम शबाना के Music से भी जुड़े मीत ब्रदर्स

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 23 Mar 2017 05:37 PM (IST)

मीत ब्रदर्स ने सलमान खान की फिल्म किक में हैंगओवर , सनी लियोनी को लेकर बेबी डॉल मैं सोणे दी और फिल्म रॉय के चिट्टिया कलाईयां वे जैसे गाने भी कंपोज किये हैं।

बेबी के बाद अब नाम शबाना के Music से भी जुड़े मीत ब्रदर्स
बेबी के बाद अब नाम शबाना के Music से भी जुड़े मीत ब्रदर्स

मुंबई। म्यूज़िक कम्पोज़र मीत ब्रदर्स ने हाल के वर्षों में अपने गानों से जमकर लोकप्रियता हासिल की है और अब वो अपना नया गाना लेकर आ रहे हैं जो होगा फिल्म नाम शबाना में।

मनमीत और हरमीत सिंह की ये जोड़ी मीत ब्रदर्स के नाम से मशहूर है। हाल ही में तापसी पन्नू स्टारर फिल्म नाम शबाना के लिए मीत ब्रदर्स ने एक नया गाना बनाया है। 'दिल हुआ बेशर्म' नाम का ये गाना डांस नंबर है जिसे कुमार ने लिखा और अदिति सिंह शर्मा के साथ जैस्मीन सेंडल्स ने गाया है। बता दें कि मीत ब्रदर्स ने ही फिल्म बेबी का टाइटल सॉन्ग भी कंपोज किया था और जैसे ही उनके पास बेबी की स्पिन ऑफ़ फिल्म नाम शबाना के इस गाने का प्रस्ताव आया उन्होंने हां कर दी। नाम शबाना 31 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

नया गाना : पार्टी में जा कर सोनाक्षी पर आ गया गुलाबी नूर 

मीत ब्रदर्स ने सलमान खान की फिल्म किक में हैंगओवर , सनी लियोनी को लेकर बेबी डॉल मैं सोणे दी और फिल्म रॉय के चिट्टिया कलाईयां वे जैसे गाने भी कंपोज किये हैं।