विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपक तिजोरी की जिस बेटी का हो गया था किडनैप, वो हो गई हैं इतनी हॉट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 26 Aug 2016 05:17 PM (IST)

समारा अपनी इंस्‍टाग्राम तस्‍वीरों को लेकर चर्चा में आई हैं और उन्‍हें देखकर आपको भी यही लगेगा कि कहीं वो बॉलीवुड में एंट्री मारने की तैयारी तो नहीं कर रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। इन दिनों कई स्टार्स किड्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और इनके बॉलीवुड में जल्द एंट्री मारने के भी जोरदार चर्चे हैं। फिर चाहे अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या हों या सैफ अली खान की बेटी सारा। या फिर शाहरुख खान के बेटे आर्यन हों या श्रीदेवी की बेटी खुशी। मगर इस लिस्ट में अब आप समारा का नाम भी शामिल कर लीजिए, जो फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए दीपक तिजोरी की बेटी हैं और 20 साल की हो चुकी हैं।

शाहिद कपूर को देखने पड़े थे इतने बुरे दिन, नहीं होगा यकीन

समारा अपनी इंस्टाग्राम तस्वीरों को लेकर चर्चा में आई हैं और उन्हें देखकर आपको भी यही लगेगा कि कहीं वो बॉलीवुड में एंट्री मारने की तैयारी तो नहीं कर रही हैं। इन तस्वीरों में समारा बेहद हॉट लग रही हैं। वैसे आपको बता दें कि समारा का बॉलीवुड से नाता जुड़ चुका है। उन्होंने हाल ही में आई वरुण धवन, जॉन अब्राहम की फिल्म 'ढिशुम' के लिए काम किया था। हालांकि अभी तक ये नहीं पता है कि उनकी फिल्ममेकिंग या एक्टिंग में दिलचस्पी है, मगर उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरों को देखकर तो कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं।

दुनिया के सबसे महंगे एक्टर्स में शाहरुख-अक्षय, जानिए टॉप पर है कौन

वैसे आपको बता दें समारा का एक डरावना पास्ट रहा है। 13 साल की उम्र में उनका किडनैप कर लिया गया था। इस हादसे को दीपक तिजोरी अब तक नहीं भुला पाए हैं। 2009 में हुए इस हादसे के बारे में उन्होंने बताया था कि शाम तकरीबन चार बजे समारा घर से बाहर निकली थी। लोखंडवाला की सड़क पर चलते हुए कुछ लोगों ने उसे ऑटो में खींच लिया और उसे एक होटल में ले गए। जैसे तैसे वो किसी तरह उनके चंगुल से बाहर निकल कर भागी। दीपक तिवारी ने शिवानी तनेजा से शादी की थी। समारा के अलावा उनका एक बेटा करण है।