यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तान में भी हैं एक 'प्रियंका चोपड़ा', बॉडी डबल का मिल चुका है ऑफ़र
सरहदी ने इससे मिस्टेकन आईडेंटिटी से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया भी सुनाया, जब एक इंडियन एक्टर ने अपने मिलने वालों को उनकी तस्वीरें भेजीं और...

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की बाउंड्रीज़ को पार करके इंटरनेशनल ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। ऐसे में प्रियंका की एक बॉडी डबल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मिली है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस Zhalay Sarhadi ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया, कि उनकी तुलना प्रियंका चोपड़ा से की जाती है और उन्हें यहां तक सलाह दी गई है, कि वो उनकी बॉडी डबल प्ले कर सकती हैं। सरहदी ने बताया- मैंने उसी वक़्त काम करना शुरू किया था, जब भारतीय चैनल्स पाकिस्तान में बैन कर दिए गए थे और प्रियंका मिस वर्ल्ड बनीं। मुझे याद है, मैं एक शो होस्ट कर रही थी और हर कोई समझ रहा था कि वो मैं नहीं, प्रियंका चोपड़ा थीं। तब से आज तक सब यही कहते हैं। मैं शर्तिया कह सकती हूं कि अब तो प्रियंका भी मेरे बारे में जान गई होंगी।
इसे भी पढ़ें- पत्थर के फूल के लिए जब सलमान ने लिया था रवीना का टेस्ट
सरहदी ने इससे मिस्टेकन आईडेंटिटी से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया भी सुनाया, जब एक इंडियन एक्टर ने अपने मिलने वालों को उनकी तस्वीरें भेजीं, और फिर एक फ़िल्ममेकर ने प्रियंका का बॉडी डबल प्ले करने के लिए उन्हें एप्रोच भी किया।

