विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिलिए सलमान Tubelight के भाई व दोस्त से और उड़ाइए मज़ाक, देखें वीडियो

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 23 May 2017 07:55 PM (IST)

फिल्म 'ट्यूबलाइट' में सलमान के अलावा सोहेल खान भी अहम किरदारों में हैं।

मिलिए सलमान Tubelight के भाई व दोस्त से और उड़ाइए मज़ाक, देखें वीडियो
मिलिए सलमान Tubelight के भाई व दोस्त से और उड़ाइए मज़ाक, देखें वीडियो

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, कि आपको 'ट्यूबलाईट' के फ्रेंड्स और भाई से भी मिलवा रहे हैं और फिर मजाक उड़ाने को भी कह रहे हैं। लेकिन दरअसल, यह हमारी बोली नहीं है, खुद सलमान खान के 'ट्यूबलाईट' अवतार की बोली है।

जी हां, उनकी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाईट' का ट्रेलर भले ही 25 मई को रिलीज़ किया जा रहा हो, लेकिन फिल्म का एक मेकिंग वीडियो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान काफी मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। इस मेकिंग वीडियो में उनके फिल्म में को-स्टार बने बाल कलाकार पर मुख्य रूप से फोकस किया गया है। सलमान इस वीडियो में बच्चे के साथ खूब मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में सोहेल खान भी प्रमुखता से नज़र आ रहे हैं। मेकिंग वीडियो की इस मस्ती को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म में काफी धमाल और मस्ती होने ही वाली है। हाल ही में फिल्म का गाना रिलीज़ किया गया था और दर्शकों को वह गाना काफी पसंद भी आया है।

यह भी पढ़ें: हाफ गर्लफ्रेंड की सफलता से ख़ुश परिवार संग श्रद्धा पहुंचीं सेशेल्स

अब जल्द ही सलमान फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में सलमान के अलावा सोहेल खान भी अहम किरदारों में हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।