विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी को एएनआर पुरस्कार से किया गया सम्मानित

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 28 Dec 2014 08:38 AM (IST)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा में उनके लंबे योगदान के लिए अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये पुरस्कार शनिवार को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में हुए एक कार्यक्रम में दिया गया। एएनआर पुरस्कार सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलाकारों को

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा में उनके लंबे योगदान के लिए अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये पुरस्कार शनिवार को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में हुए एक कार्यक्रम में दिया गया।

'पीके' ने दुनियाभर में कमाए 368 करोड़

एएनआर पुरस्कार सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलाकारों को दिया जाता है। अमिताभ ने अपने भाषण में कहा, 'इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनना गर्व की बात है। एएनआर जैसे दिग्गजों ने फिल्म इंडस्ट्री को गरिमा, सम्मान और आकर्षण दिया। उनके जैसे लोगों की वजह से इंडस्ट्री चलती है।'

दिवंगत नागेश्वर राव के बेटे नागार्जुन ने पुरस्कार स्वीकार करने के लिए बिग बी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'ये पूरे अक्किनेनी परिवार के लिए गर्व का मौका है। पुरस्कार को स्वीकार करके अमित जी ने इस पुरस्कार को पहचान दी है और इसे ज्यादा अनमोल बनाया है। अमित जी की शालीनता पुरस्कार के लिए प्रेरक महत्व लाई है।'

'लिंगा' देखते वक्त थिएटर में ही हुई रजनीकांत के फैन की मौत

इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। इनके अलावा इंडस्ट्री के कई दिग्गजों, एएनआर का पूरा परिवार और एएनआर के कई फैंस ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

2005 में शुरू हुए इस पुरस्कार से अब तक देव आनंद, शबाजा आजमी, अंजली देवी, लता मंगेश्कर, के. बालाचंदर, हेमा मालिनी और श्याम बेनेगल जैसे दिग्गजों को सम्मानित किया जा चुका है।

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारे, देखें तस्वीरें