विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांधी जयंती पर रिलीज होगी आरुषि कांड पर बनी फिल्म 'तलवार'

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 22 Aug 2015 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2015 09:58 AM (IST)

नोएडा (उत्‍तर प्रदेश) के चर्चित आरुषि हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'तलवार' गांधी जयंती के मौके पर दो अक्टूबर को सिनेमाघरों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। नोएडा (उत्तर प्रदेश) के चर्चित आरुषि हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'तलवार' गांधी जयंती के मौके पर दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में इरफान खान और कोंकणा सेन ने अभिनय किया है।

कबीर खान ने कहा, पाक में 'फैंटम' को बैन करना हास्यास्पद

मेघना गुलजार निर्देशित 'तलवार' में तब्बू भी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फिल्म की स्क्रिप्ट संगीतकार-फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने लिखी है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं 35 वर्षीय कोंकणा ने ट्विटर पर रिलीज तारीख की घोषणा की और फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया।

उन्होंने लिखा, 'हमारी नई फिल्म 'तलवार' दो अक्टूबर को रिलीज होगी।' इस फिल्म की कहानी 14 वर्षीय आरुषि तलवार और घरेलू नौकर हेमराज की हत्या के इर्दगिर्द है।

प्रसार भारती और डिजिटल टेलीविजन रशिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

दोनों की नोएडा में 15-16 मई, 2008 की रात हत्या कर दी गई थी। इस फिल्म को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया है। महोत्सव 10 से 20 सितंबर तक आयोजित होगा। 'तलवार' के गीत मेघना के पिता और प्रख्यात गीतकार गुलजार ने लिखे हैं।

सलमान की 'बजरंगी भाईजान' से ज्यादा कमा लेती हैं ये एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।