विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिणीति चोपड़ा की कमबैक फिल्‍म 'मेरी प्‍यारी बिंदू' की शूटिंग खत्‍म, देखें तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 13 Oct 2016 05:56 PM (IST)

परिणीति आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ फिल्‍म 'किल दिल' में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्‍म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी और इसके साथ ही परिणीति भी लाइमलाइट से गायब हो गईं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। लंबे समय के अंतराल के बाद परिणीति चोपड़ा की पर्दे पर वापसी हो रही है। उनकी आने वाली फिल्म है 'मेरी प्यारी बिंदू', जिसकी शूटिंग खत्म हो गई। परिणीति ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है।

यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्म को मनीष शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और इसमें परिणीति ने आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस फरमाया है। वहीं अक्षय रॉय इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सोनम कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा का उड़ाया मजाक!

'मेरी प्यारी बिंदू' में परिणीति एक सिंगर और आयुष्मान एक नॉवेलिस्ट के रोल में नजर आएंगे। परिणीति इस फिल्म के जरिए सिंगिंग के फील्ड में भी किस्मत आजमाने जा रही हैं। उनके फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार होगा। वो आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'किल दिल' में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी और इसके साथ ही परिणीति भी लाइमलाइट से गायब हो गईं। वैसे वो हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म 'ढिशुम' में एक आइटम नंबर करती दिखी थीं। परिणीति ने 'मेरी प्यारी बिंदू' की टीम की ओर से दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए यह तस्वीर भी शेयर की थी।

Photos: कंगना ने अंतर्वस्त्र में कराया अब तक का सबसे हॉट फोटोशूट!