विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख के टीवी शो की शूटिंग के दौरान लगी स्टूडियो में आग

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 26 Feb 2015 08:13 AM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 08:33 AM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आजकल चेंबुर के आरके स्टूडियो में अपने टीवी शो 'इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?' की शूटिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आजकल चेंबुर के आरके स्टूडियो में अपने टीवी शो 'इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?' की शूटिंग कर रहे हैं। बुधवार को स्टूडियो के बाहर आग लग जाने की वजह से शूटिंग रोक दी गई।

खुल गया राज! ...तो इनके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा

हालांकि गनीमत रही कि आग भीषण नहीं थी, लेकिन आसपास बहुत सारे सेलेब्रिटिज मौजूद थे, जिसके चलते वहां अफरातफरी मच गई।

शाहरुख के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'जिस वक्त आग लगी उस वक्त सेट पर करण जौहर, फराह खान, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट मौजूद थी।'

अमेरिकी अदालत से अमिताभ को जारी समन मैनेजर को तामील

सूत्र ने आगे कहा, 'जिस वक्त सेलेब्स शाहरुख के साथ शूट कर रहे थे, उस वक्त सेट पर अचानक अंधेरा हो गया। उन्हें बताया गया कि बाहर जनरेटर में आग लग गई है। सेट को तुरंत खाली कराया गया। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन सब डर गए क्योंकि सेट पर बहुत सारे सेलेब्स थे।'

बाईक्यूला फायर कंट्रोल के एक अधिकारी ने कहा, 'हमें शाम करीब 6.48 बजे कॉल आई और हमने मौके पर एक फायर इंजन और एक टैंकर भेज दिया। मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट की वजह से हल्की सी आग लगी थी इसलिए सबसे पहले मेन स्विच को बंद कर दिया गया और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है।'

सलमान ने बॉयफ्रेंड पर किया कमेंट, तो खफा हो गई ये एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।