विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिर्जा जूलियट के एक्टर बता रहे हैं उनकी गांव की लड़कियों से शहरी लड़कियों को क्या सीखना चाहिए

By Rahul soniEdited By:
Updated: Wed, 22 Mar 2017 07:13 PM (IST)

दर्शन मानते हैं कि लड़कियों को लड़कों की बदतमीजी पर गुस्सा दिखाना चाहिए और एक्शन लेना ही चाहिए।

मिर्जा जूलियट के एक्टर बता रहे हैं उनकी गांव की लड़कियों से शहरी लड़कियों को क्या सीखना चाहिए
मिर्जा जूलियट के एक्टर बता रहे हैं उनकी गांव की लड़कियों से शहरी लड़कियों को क्या सीखना चाहिए

अनुप्रिया वर्मा , मुंबई। दर्शन कुमार फिल्म 'मिर्जा जूलियट' में लीड किरदार निभा रहे हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। दर्शन कुमार बताते हैं कि, उन्हें इस बात की बहुत तकलीफ होती है, जब वे महिलाओं से जुड़ी किसी बदतमीजी की खबर के बारे में पढ़ते हैं।

दर्शन कहते हैं कि वे खुद दिल्ली के एक गांव से हैं और उन्हें यह सुन कर अच्छा नहीं लगता कि दिल्ली को रेप कैपिटल घोषित कर दिया गया है। दर्शन कुमार बताते हैं कि, वे जिस गांव से संबंध रखते हैं, वहां की लड़कियों को छोटी उम्र से ही गांव से ही यह सीख मिली है कि अगर कोई लड़का उनके साथ छेड़खानी या बदतमीजी करने की कोशिश करे तो उसे वहां सामने पड़े पत्थर से मारो और चोटिल कर दो। बाद में जो होगा देखा जाएगा। दर्शन बताते हैं कि शहर की लड़कियों को भी उन गांव की लड़कियों से सीखना चाहिए कि वे तुरंत खुद को किस तरह डिफेंड करे।

Exclusive : आउटसाइडर्स को एक ही बॉल पर छक्का मारकर जीतना होता है बॉलीवुड का मैच : पंकज त्रिपाठी

कई बार ऐसा होता है कि लडकियां लड़कों की बदतमीजी को नजरअंदाज करके आगे बढ़ जाती हैं कि उनके क्या मुंह लगना। लेकिन दर्शन मानते हैं कि लड़कियों को गुस्सा दिखाना चाहिए और एक्शन लेना ही चाहिए।