Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसिंग के मामले में इमरान हाशमी को भी पीछे छोड़ा इस हीरो ने

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Sun, 30 Aug 2015 02:47 PM (IST)

    अब तक इमरान हाशमी को बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाता है, मगर अब लगता है कि कोई और उनकी जगह लेने के फिराक में है। इससे भी ज्‍यादा दिलचस्‍प बात ये है कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। अब तक इमरान हाशमी को बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाता है, मगर अब लगता है कि कोई और उनकी जगह लेने के फिराक में है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि उस हीरो का नाम भी इमरान ही है। जी हां, बात कर रहे हैं इमरान खान की, जो बॉलीवुड के नए सीरियल किसर बन गए हैं।

    अब रणबीर से शादी के सवाल पर कट्रीना ने रख दी ये शर्त

    दरअसल, एक लंबे गैप के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे इमरान खान इन दिनों 'कट्टी बट्टी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसमें उनके अपोजिट कंगना रनोट जैसी बोल्ड हीरोइन है तो जाहिर सी बात है कि ये फिल्म भी बोल्ड ही होगी। यह लिव-इन रिलेशनशिप पर बनी है और इमरान और कंगना के बीच कई किसिंग सीन्स हैं। और यकीन नहीं हो रहा है तो हाल ही में रिलीज हुआ इस फिल्म का गाना 'लिप टू लिप दे किसियां' देख लीजिए।

    पूरे गाने के दौरान दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को स्टॉप-मोशन तकनीक में शूट किया गया है और हाल ही में यह बात सामने आई थी कि इसकी शूटिंग के दौरान दोनों 24 घंटे तक एक दूसरे को किस करते रह गए। तीन दिनों में आठ-आठ घंटे तक ऐसे ही इस गाने को शूट करना पड़ा।

    जानें, जब सोनाक्षी सैन फ्रांसिस्को के गोल्डेन गेट ब्रिज पहुंचीं तो क्या हुआ

    चर्चा ये भी है कि इमरान और कंगना फिल्म 'कट्टी बट्टी' के प्रमोशन के लिए एक किसिंग कॉम्पटिशन को जज भी करते नजर आएंगे। इसमें 50 कपल हिस्सा लेंगे और दोनों को उनमें से बेस्ट किसर्स चुनना होगा। फिल्मों के प्रमोशन के लिए हीरो-हीरोइन कुछ भी करने को तैयार हाे जाते हैं। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी