विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एमएस धोनी' बनी सबसे तेज शतक लगाने वाली बायोपिक फ़िल्म

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Sun, 09 Oct 2016 02:59 PM (IST)

अगर 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने में लगने वाले दिनों के हिसाब से देखें, तो 'एमएस धोनी' पहले ही विनर बन चुकी है।

News Article Hero Image

मुंबई। एमएस धोनी की तरह उनकी बायोपिक भी बॉक्स ऑफिस पर टिककर खेल रही है। फ़िल्म ने रिलीज के 9 दिन में सेंचुरी बना ली है। शनिवार को 5.20 करोड़ के कलेक्शन के साथ 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली।

30 सितंबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने शनिवार को 103.40 करोड़ जमा कर लिए। नीरज पांडेय निर्देशित 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के साथ इसके लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का भी 100 करोड़ क्लब में डेब्यू हो गया है। वहीं इस क्लब में पहुंचने वाली इस साल की ये पांचवीं फ़िल्म है। इसके अलावा सिर्फ़ 'रुस्तम' (127 करोड़), 'सुल्तान' (300 करोड़), 'हाउसफुल 3' (107 करोड़) और 'एयरलिफ़्ट' (129 करोड़) ही 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हो सकी हैं।

'एमएस धोनी' देखने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया फोन

अब 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' सबसे कामयाब बायोपिक बनने के रास्ते पर है। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की बायोपिक फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने 103.50 करोड़ का बिजनेस किया था। इस वीकेंड के बाद 'एमएस धोनी' सबसे ज़्यादा कलेक्शन करने वाली बायोपिक फ़िल्म बन जाएगी। अगर 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने में लगने वाले दिनों के हिसाब से देखें, तो 'एमएस धोनी' पहले ही विनर बन चुकी है।

काजोल के बिना क्यों नहीं बन पाती अजय देवगन की फ़िल्म शिवाय

'भाग मिल्खा भाग' को 100 करोड़ से ज़्यादा बिजनेस करने में जहां करीब 24 दिन लगे, वहीं 'एमएस धोनी' ने ये मुकाम 9 दिन में ही पार कर लिया है।