विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sun, 24 Sep 2017 03:00 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 25 Sep 2017 07:35 AM (GMT+05:30)

मेहमानों की लिस्ट से ज़ाहिर है कि यह एक बड़ी ही आलिशान पार्टी थी।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

मुंबई। शनिवार शाम बिज़नेस टाइकून मुकेश अंबानी के घर पर एक ज़बर्दस्त पार्टी हुई। इस पार्टी की होस्ट उनकी बेटी ईशा अंबानी थीं। 25 वर्षीय ईशा ने यह पार्टी सुपर मॉडल नतालिया वोदियानोवा (Natalia Vodianova) के सम्मान में दी थी। नतालिया एक मॉडल होने के साथ-साथ एक संस्था 'नेकेड हर्ट फॉउंडेशन' की फाउंडर भी हैं। ईशा अंबानी की पार्टी में बॉलीवुड का पूरा ग्लैमर देखने को मिला।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि करण जौहर से लेकर मनीष मल्होत्रा और रितिक रोशन से लेकर अर्जुन कपूर तक सब इस पार्टी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: 'बाहुबली2' के बाद आ रही है साल की सबसे बड़ी फ़िल्म, डायरेक्टर हैं मुरुगादौस

कपूर सिस्टर्स यानी करीना कपूर ख़ान और करिश्मा कपूर भी इस पार्टी में पहुंची। दोनों बहनें इस मौके पर अपने फेवरेट कलर ब्लैक में नज़र आईं।

आपको बता दें कि ऐसी ख़बर भी चल रही है कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा जल्द ही अपना बॉलीवुड का सफ़र शुरू कर सकती हैं। बहरहाल, इस पार्टी में मलाईका अरोरा भी अपने चिरपरिचित अंदाज़ में दिखीं।

श्री देवी और बोनी कपूर की दोनों पॉपुलर बेटियां जाह्नवी और ख़ुशी कपूर भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। 

यह भी पढ़ें: संजय दत्त की 'भूमि' दूसरे दिन बेहाल, कलेक्शंस में बेहद मामूली उछाल

नेहा धूपिया, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे तमाम स्टार्स इस पार्टी का हिस्सा बने और सबने जमकर मस्ती की।

वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडिस भी इस पार्टी में पहुंचे थे। जल्द ही इनकी फ़िल्म 'जुड़वा 2' भी रिलीज़ होने वाली है।

यह भी पढ़ें: बिल्कुल अलग रंग में दिखे इरफ़ान ख़ान, बताया- उनका प्यार दुर्लभ है, देखें तस्वीरें

इनके अलावा श्रद्धा कपूर, मीरा राजपूत जैसे अन्य सेलेब्स भी इस पार्टी में नज़र आये। मेहमानों की लिस्ट से ज़ाहिर है कि यह एक बड़ी ही आलिशान पार्टी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।