विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख के फैंस के लिए है ये राहत भरी खबर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 02 Aug 2015 03:26 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता और आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम में उनके प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता और आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम में उनके प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।

बिपाशा बसु कब करेंगी अपने नए प्यार का इजहार?

एसोसिएशन ने 2012 में शाहरुख खान पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। रविवार को हुई बैठक में उन पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया। शाहरुख खान के साथ ही उनके प्रशंसकों के लिए भी ये अच्छी खबर है।

देखें, जब अभिषेक के लिए अजय करने लगें डांस

16 मई 2012 को आईपीएल के एक मैच के दौरान शाहरुख खान ने वानखेड़े स्टेडियम के एक सुरक्षाकर्मी और एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की थी। इसके बाद ही उनके वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया।