Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब मुंबई फिल्म फेस्टिवल में पाक फिल्म दिखाने का विरोध

    By ManojEdited By:
    Updated: Sat, 15 Oct 2016 11:36 PM (IST)

    मुम्बई के संघर्ष फाउंडेशन नामक एनजीओ ने अंबोली पुलिस स्टेशन को एक लेटर लिख कर अपने विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। पाक कलाकारों का विरोध अब पाकिस्तानी फिल्मों तक पहुंच गया है। मुंबई में होने वाले मामी इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में पाकिस्तानी फ़िल्म दिखाए जाने का विरोध करने के साथ इसके खिलाफ प्रदर्शन करने की धमकी दी गई है।

    मुम्बई के संघर्ष फाउंडेशन नामक एनजीओ ने अंबोली पुलिस स्टेशन को एक लेटर लिख कर अपने विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी है। उनका कहना है कि 20 अक्टूबर से मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में शुरू हो रहे मामी फेस्टिवल में पकिस्तान की फ़िल्म 'जागो हुआ सवेरा' दिखाई जायेगी। पाकिस्तान की आतंकवाद को बढ़ावा देने की गतिविधियों को देखते हुए यहाँ पाकिस्तानी फ़िल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने दी जायेगी।

    उडी हमले के बाद पहले एमएनएस ने पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ कर जाने को कहा, फिर इम्पा ने पाक कलाकारों पर बैन लगा दिया और सिनेमाघर मालिकों की संस्था ने चार राज्यों में पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मो को रिलीज नहीं करने का फैसला किया है।