विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्‍या श्रद्वा से प्‍यार नहीं करते हैं आदित्‍य?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 22 Mar 2015 12:37 PM (IST)

हाल ही में खबरें आई थीं कि 'आशिकी 2' की खूबसूरत जोड़ी यानी आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ गई हैं और वे एक दूसरे को डेट करने लगे हैं। हालांकि जब आदित्‍य रॉय कपूर से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्‍होंने

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में खबरें आई थीं कि 'आशिकी 2' की खूबसूरत जोड़ी यानी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ गई हैं और वे एक दूसरे को डेट करने लगे हैं। हालांकि जब आदित्य रॉय कपूर से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।

अब बॉलीवुड की इस अभिनेत्री से इश्क लड़ा रहे हैं युवराज सिंह

आदित्य से मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक समर रिजॉर्ट 2015 में जब उनकी प्रेमिका के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में कोई प्रेमिका नहीं है। यहां उन्होंने जर्मन फैशन ब्रांड टॉम टेलर के लिए रैंप पर वॉक किया।

भारत में थिएटर को लेकर नहीं है क्रेज : इला अरुण

फिल्म 'आशिकी 2' के हिट होते ही आदित्य आैर श्रद्धा की जोड़ी भी हिट हो गई थी। उनके बीच प्यार की जोर-शोर से चर्चा होने लगी थी। जहां भी जाते थे, साथ नजर आते थे, लेकिन अचानक उनके बीच ब्रेकअप होने की खबरें सामने आ गई थीं। अब फिर से दोनों एक होने की खबरें आई हैं। अब क्या सच है, ये तो दोनों ही जाने।

तालिबान जैसा व्यवहार कर रहा है सेंसर बोर्ड : विशाल भारद्वाज

वैसे फैशन ब्रांड टॉम टेलर डेनिम के लिए रैंप पर वॉक करते हुए आदित्य आत्मविश्वास से लबरेज दिखे, जिनका मानना है कि अभिनय और मॉडलिंग में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, क्योंकि दोनों में ही समय लगता है और घबराहट भी होती है। हालांकि यह पूछे जाने पर कि उनके अनुसार बॉलीवुड में सबसे ज्यादा स्टाइलिश कौन है, उन्होंने सोनम कपूर और इमरान खान का नाम लिया।