Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जिया खान की मौत के बाद अब बॉयफ्रेंड ने खोले दिल के राज

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 25 Aug 2015 04:38 PM (IST)

    सलमान खान की प्रोडक्‍शन फिल्‍म 'हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले सूरज पंचोली दो साल पहले उस वक्‍त सुर्खियों में आए थे, जब उन्‍हें अपनी गर्लफ्रें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। सलमान खान की प्रोडक्शन फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले सूरज पंचोली दो साल पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड जिया खान के सुसाइड मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस बारे में उनका कहना है कि वो अब भी जिया खान को बहुत याद करते हैं और अगर उनका नाम जिया खान से जोड़ा जाता है तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

    सलमान ने सुनील की बेटी को सफल होने के लिए सिखाईं ये तीन बातें

    सूरज पंचोली को अपनी जिंदगी में उस वक्त काफी उतार-चढ़ाव झेलना पड़ा, जब जिया खान के सुसाइड मामले में उनका नाम सामने आया। जिया खान की मां ने उन पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और इस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

    सूरज पंचोली ने कहा, 'मेरा नाम हमेशा उनके साथ जोड़ा जाएगा और मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। मुझे खुशी है कि कुछ तो है जो मेरे साथ है। मुझे दुख है उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली, मगर कम से कम उनका नाम मेरे साथ है और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।

    आपको बता दें कि निशब्द और गजनी जैसी फिल्मों में काम करने वाली जिया खान 2013 में अपने जुहू स्थित घर में पंखे से लटकी पाई गई थीं। सूरज और उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।

    खबरें और भी

    इमरान-कंगना की 'कट्टी बट्टी' देख रो पड़े आमिर खान

    सूरज ने कहा, 'मैं उन्हें याद करता हूं, अपनी जिंदगी में हर दिन उन्हें याद करता हूं। मैं अब भी आपके साथ बैठे हुए उन्हें याद कर रहा हूं। वो मुझसे पांच साल बड़ी थीं। वो मुझसे ज्यादा मैच्योर थीं। मैं उस वक्त 21 साल का और वो 26 साल की थीं। वो मुझसे ज्यादा इंडस्ट्री को जानती थीं।'

    वहीं, जिया खान के मां द्वारा लगाए गए आरोप पर सूरज पंचोली ने कहा, 'अगर उन्हें लगता है कि इस मामले में कुछ गड़बड़ हुआ है तो उन्हें जांच कराने का पूरा अधिकार है, लेकिन अगर ये सब वो मुझे परेशान करने के लिए कर रही हैं तो मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। सच निश्चित तौर पर सामने आएगा।'