विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम ने शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए दी बधाई

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 11 May 2015 12:48 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2015 01:50 PM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शशि कपूर को रविवार को सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शशि कपूर को रविवार को सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। मुंबई के पृथ्वी थिएटर में हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें ये पुरस्कार सौंपा।

शशि कपूर को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर शशि कपूर को इस पुरस्कार के लिए बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, 'शशि कपूर जैसे शानदार कलाकार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेते देख बहुत अच्छा लगा। उन्हें बधाई।'

विद्या बालन के घर पर 'हमारी अधूरी कहानी' की टीम ने किया रिहर्सल

गौरतलब है कि शशि कपूर बीमार होने की वजह से दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली नहीं आ पाए थे। डाक्टर ने उन्हें सफर करने के लिए मना किया है। इसलिए उन्हें मुंबई में ही अवॉर्ड देने का फैसला किया गया।

इस कार्यक्रम में फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थी। शशि कपूर से पहले पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिल चुके हैं।

ओह! इतनी भुलक्कड़ हो गई हैं अनुष्का शर्मा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।