विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैट वॉक करते वक्त ऊप्स मोमेंट की शिकार हुई ये हीरोइन

By Edited By:
Updated: Mon, 11 Aug 2014 09:00 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्रियां कई बार एक ऐसे अनचाहे पल का शिकार हो जाती हैं, जिसके बाद उनके पास शर्मिंदा होने के अलावा कोई और चारा नहीं

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्रियां कई बार एक ऐसे अनचाहे पल का शिकार हो जाती हैं, जिसके बाद उनके पास शर्मिंदा होने के अलावा कोई और चारा नहीं बचता है। प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत के बाद अब नरगिस फाखरी को ऐसे ही एक मोमेंट का सामना करना पड़ा। जी हां, नरगिस हाल ही में एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करते हुए 'ऊप्स मोंमेट' का शिकार हो गईं।

हुआ यूं, जब नरगिस इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के लिए रैंप पर उतरी तो उनकी ड्रेस ही फट गई। वे इस शो की शोस्टॉपर थीं। इसके बावजूद उन्होंने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ हंसते हुए रैंप पर कैट वॉक किया। वे काले रंग के लिबाज में थीं। गले में 22 कैरेट का सोने का नैकलेस दिखाई दे रहा था। उनकी ड्रेस बहुत ही बोल्ड और डीप नेक की थी।

ऊप्स मोमेंट के बाद भी उन्होंने कैट वॉक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया,' मैं जब भी नर्वस होती हूं खूब हंसती हैं और इस बार भी मैंने ऐसा ही कुछ किया।' बतौर नरगिस, 'बस मेरी ड्रेस के ऊपर किसी ने पांव रख दिया था, इसी वजह से ऐसा हुआ था।'

क्लिक करके देखिए, कैसे ऊप्‍स मोमेंट की शिकार हुई थीं करीना कपूर

ये भी देखें: वरुण धवन की वजह से आलिया भट्ट हुई ऊप्‍स मोमेंट की शिकार