विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केन्‍या में गैंडे को देख नरगिस फाखरी भी हो गईं 'वाइल्‍ड'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 26 May 2015 10:45 AM (IST)

नरगिस फाखरी हाल ही में एक खास मकसद के साथ केन्‍या गई थीं। वहां वो 'सुडान' से मिलीं और उन्‍होंने उनके साथ मस्‍ती करते खूब तस्‍वीरें भी खिंचवाईं। ये कोई इंसान नहीं, बल्कि इस धरती पर अकेला जीवित पाया जाने वाला उत्‍तरी-सफेद नर गैंडा है, जिससे मिलकर नरगिस फाखरी भी

News Article Hero Image

मुंबई। नरगिस फाखरी हाल ही में एक खास मकसद के साथ केन्या गई थीं। वहां वो 'सुडान' से मिलीं और उन्होंने उनके साथ मस्ती करते खूब तस्वीरें भी खिंचवाईं। ये कोई इंसान नहीं, बल्कि इस धरती पर अकेला जीवित पाया जाने वाला उत्तरी-सफेद नर गैंडा है, जिससे मिलकर नरगिस फाखरी भी 'वाइल्ड' हो गईं।

नरगिस फाखरी वहां इस गैंडे की विलुप्त होती प्रजाति के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से गई थीं, जिसका भविष्य अब पूरी तरह से कृत्रिम तरीके से रिप्रोडक्शन पर निर्भर है। नरगिस फाखरी वहां सुडान के दो महिला साथियों सुईन और फातु से भी मिलीं।

नीलिमा को भी बहुत पसंद है शाहिद की 'मीरा'

नरगिस फाखरी इन दिनों क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'अजहर' की वजह से भी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो वह इस फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार निभा सकती हैं। इसमें अजहर का किरदार इमरान हाशमी निभा रहे हैं।