विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नर्गिस फाखरी ने बताया, क्यों नहीं किया पिछली फिल्मों का प्रमोशन!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Tue, 09 Aug 2016 07:40 PM (IST)

नर्गिस अब 'बैंजो' में नजर आएंगी, जिसे रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। नरगिस फाखरी इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। खबर थी कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का मूड बना लिया है। लेकिन फिल्म 'बैंजो' के ट्रेलर लांच पर नरगिस के चेहरे की रौनक देख कर यह बात साफ़ जाहिर हो रही थी, कि वो बॉलीवुड छोड़कर जाने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।

नरगिस ने इन सवालों के जवाब में साफ़-साफ़ अपनी बात रखी कि उनकी पिछली फिल्मों के प्रोमोशन में वह इस वजह से हिस्सा नहीं बन पायी थी, क्योंकि उनकी हेल्थ अच्छी नहीं थी। लेकिन अब वो खुश हैं और उनकी तबियत अब ठीक है। उन्होंने कहा है कि अब वह काम करने के मूड में हैं और 'बैंजो' के प्रोमोशन का वो लगातार हिस्सा बनती रहेंगी। पिछले दिनों नर्गिस एयरपोर्ट पर चेहरा ढके हुए दिखाई दी थीं।

विद्युत जाम्वाल की फिल्म 'कमांडो 2' की रिलीज डेट तय

इस बारे में जब उनसे पूछा गया, कि आखिर उन्होंने एयरपोर्ट पर अपना चेहरा क्यों ढक रखा था, तो उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं था, जब वो अपना चेहरा ढक कर जा रही थीं। वो एयरपोर्ट पर हमेशा वैसे ही जाती हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्कार्फ़ ओढ़ना और हुड वाले कपड़े पहनना काफी पसंद है। नर्गिस शायद ऐसा मीडिया से बचने के लिए करती है।

'सुल्तान' ने ली 300 करोड़ क्लब में इंट्री, सलमान खान ने बनाया एक और रिकॉर्ड

बैंजो को मराठी सिनेमा के डायरेक्टर रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं।