विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नर्गिस फाखरी के हाथ लगा जैकपॉट, इस हॉलीवुड फिल्म में लीड रोल निभाएंगी

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Aug 2016 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 07:33 PM (IST)

'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नर्गिस पिछले साल आई हॉलीवुड फिल्म 'स्पाई' में नजर आ चुकी हैं। हालांकि नर्गिस का रोल ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन अहम था।

News Article Hero Image

मुंबई। अभी कुछ दिन पहले ये खबरें मीडिया में छाई हुईं थीं, कि नर्गिस फाखरी हमेशा के लिए बॉलीवुड छोड़कर जा रही हैं। बाद में नर्गिस ने इन खबरों का पुरजोर खंडन भी किया।

अब ऐसी खबर आ रही है, जिससे नर्गिस की हॉलीवुड में बढ़ती शोहरत का अंदाजा हो जाएगा। नर्गिस फाखरी जल्द एक और हॉलीवुड प्रोजक्ट शुरू करने वाली हैं। एक्टर से प्रोड्सर बनीं नम्रता सिंह गुजराल ने नर्गिस को अपने नए प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। इस फिल्म में नर्गिस कैंडी क्लार्क और बो डेरेक के साथ दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी एक अमेरिकन जर्नालिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बॉलीवुड वेडिंग्स के बारे में जानने के लिए भारत आती है। नर्गिस बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री में एक साथ काम करके बेहद खुश हैं।

आखिर रणबीर कपूर ने बता ही दिया, कब रिलीज होगी 'जग्गा जासूस'

'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नर्गिस पिछले साल आई हॉलीवुड फिल्म 'स्पाई' में नजर आ चुकी हैं। हालांकि नर्गिस का रोल ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन अहम था। बॉलीवुड में नर्गिस अब 'बैंजो' में फीमेल लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो रितेश देशमुख के अपोजिट हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।