विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए 'बैंजो' के ताबड़तोड़ प्रमोशन ने नर्गिस फाखरी की क्या हालत कर दी!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 21 Sep 2016 12:15 PM (IST)

इस हालत में नर्गिस को सोते देख समझा जा सकता है कि प्रमोशन ने उनका बैंजो बजा दिया है। 'बैंजो' 23 सितंबर को रिलीज हो रही है।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रमोशन... प्रमोशन... प्रमोशन। अपनी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए आजकल सितारे इतनी महेनत करते हैं, कि कमर टूट जाती है। ये मुहावरा नर्गिस फाखरी पर सौ फीसदी सही बैठता है, जो आजकल 'बैंजो' के प्रमोशन को लेकर भाग-दौड़ कर रही हैं।

रवि जाधव निर्देशित 'बैंजो' में नर्गिस फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि रितेश देशमुख उनके हीरो हैं। दोनों कलाकार इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। टीवी शोज से लेकर सिटी टूर, रितेश और नर्गिस ने कुछ भी नहीं छोड़ा। इस ताबड़-तोड़ प्रमोशन का नतीजा ये हुआ कि एक्टर्स की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही। इसीलिए जिसको जहां भी मौका मिलता है, वो पॉवर नैप लेकर नींद की कमी पूरी कर लेता है।

रितेश ने नर्गिस का ऐसा ही एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिसमें वो सोफे पर बेसुध होकर सोती नजर आ रही हैं। नर्गिस का आधा शरीर सोफे पर है, जबकि बाकी आधा फर्श पर। रितेश ने लिखा है- ''नर्गिस फाखरी प्रमोशन के एक और राउंड के लिए तैयार होते हुए।''

इस हालत में नर्गिस को सोते देख समझा जा सकता है कि प्रमोशन ने उनका बैंजो बजा दिया है। 'बैंजो' 23 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में रितेश स्ट्रीट म्यूजिशियन बने हैं, जबकि नर्गिस का किरदार विदेशी लड़की का है, जो म्यूजिक से जुड़े एक खास एसाइनमेंट के लिए मुंबई आती है।