विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

A Wednesday के बाद नीरज के साथ 'अय्यारी' कर रहे नसीरूद्दीन, देखें तस्वीर

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 06:07 PM (IST)

नीरज ने नसीर के साथ अपने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें सेट पर देखकर ख़ुश हूं।

A Wednesday के बाद नीरज के साथ 'अय्यारी' कर रहे नसीरूद्दीन, देखें तस्वीर
A Wednesday के बाद नीरज के साथ 'अय्यारी' कर रहे नसीरूद्दीन, देखें तस्वीर

मुंबई। वेटरन एक्टर नसीरूद्दीन शाह ने एक बार फिर डायरेक्ट नीरज पांडेय को ज्वाइन किया है। नीरज की 'अय्यारी' में नसीरूद्दीन एक अहम रोल में दिखायी देंगे।

नीरज पांडेय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म 'अ वेडनेसडे' में अनुपम खेर और नसीरूद्दीन शाह ने लीड रोल्स निभाये थे। इस सस्पेंस-थ्रिलर को क्रिटिक्स की जमकर तारीफ़ें मिली थीं और धीरे-धीरे फ़िल्म हिट हो गयी। नीरज अब 'अय्यारी' बना रहे हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी लीड किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म की कहानी दो ऐसे आर्मी अफ़सरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सोच को लेकर अड़ियल हैं। मनोज, फ़िल्म में सिद्धार्थ के किरदार के मेंटॉर के रोल में हैं। नीरज ने नसीर के साथ अपने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें सेट पर देखकर ख़ुश हूं। फ़िल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में ही चल रही है। 

यह भी पढ़ें: Bang Bang का सीक्वल नहीं अ जेंटलमैन, मगर क़ुर्बानी से है ये कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।