विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्‍का शर्मा ने फिर मिलाया 'एन-एच 10' के डायरेक्‍टर से हाथ

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 12 Aug 2015 06:56 PM (IST)

'एन-एच 10' अनुष्‍का शर्मा की पहली प्रोडक्‍शन फिल्‍म थी, जो काफी सफल भी रही थी। उनकी एक्टिंग के साथ ही प्रोड्यूसर के तौर पर भी सभी ने उनकी सराहना की थी। खैर, खबर ये है कि अनुष्‍का शर्मा एक बार फिर इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर नवदीप सिंह के साथ मिलकर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'एन-एच 10' अनुष्का शर्मा की पहली प्रोडक्शन फिल्म थी, जो काफी सफल भी रही थी। उनकी एक्टिंग के साथ ही प्रोड्यूसर के तौर पर भी सभी ने उनकी सराहना की थी। खैर, खबर ये है कि अनुष्का शर्मा एक बार फिर इस फिल्म के डायरेक्टर नवदीप सिंह के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं।

देखें, ये सैफ के बेटे किन स्टार्स की बेटियों के साथ आ रहे हैं नजर

जी हां, मगर दोनों ने फिल्म 'एन-एच 10' का सीक्वल बनाने के लिए एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवदीप सिंह ने इस बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वो अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं।

ऑनलाइन लीक हो गया 'स्पाइडर मैन' का नया लुक!

नवदीप सिंह ने बताया कि वह 'कनेडा' नाम से एक फिल्म बनाने वाले हैं, जो कि 'एन-एच 10' की तरह गंभीर फिल्म नहीं होगी। उनके मुताबिक, यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जो एक लव स्टोरी है। उन्होंने यह भी बताया कि वो एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो एक स्पाई-थ्रिलर होगी।

ये क्या...राधे मां भी हैं एक्स पॉर्न स्टार सनी लियोन की फैन?

हालांकि दोनों फिल्मों में से पहले कौन आएगी, इस बारे में नवदीप सिंह ने नहीं बताया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, देखते हैं कौन सी पहले फ्लोर पर आती है। वैसे यह जरूर बताया कि अनुष्का शर्मा इनमें से एक फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी और उसमें एक्टिंग भी करेंगी, मगर वो फिल्म कौन सी होगी, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है।