विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

... और टूट गया नवाजउद्दीन सिद्दीकी के बचपन का सपना!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 07 Oct 2016 11:55 AM (IST)

इस रोल के लिए नवाज राम लीला मंडली के साथा रिहर्सल भी कर रहे थे, लेकिन कुछ संगठनों ने उनके राम लीला में भाग लेने का विरोध किया।

News Article Hero Image

मुंबई। कुछ दिन पहले अपनी भाभी के साथ बुरे बर्ताव के लिए खबरों में रहे नवाजउद्दीन सिद्दीकी का बचपन का सपना पूरा नहीं हो सका। हालांकि नवाज ने हार नहीं मानी है और एक दिन इस सपने को पूरा करने का वादा खुद से किया है।

नवाज हमेशा से अपने होम टाउन बुढ़ाना में होने वाली राम लीला में भाग लेना चाहते थे। इस बार उन्हें ये मौका मिल भी गया। नवाज राम लीला में मारीच का किरदार निभाने वाले थे। माइथॉलॉजी के मुताबिक मारीच राक्षस था और सोने के हिरण का रूप लेकर उसने सीता को किडनैप करने में उसने रावण की मदद की थी। इस रोल के लिए नवाज राम लीला मंडली के साथा रिहर्सल भी कर रहे थे, लेकिन कुछ संगठनों ने उनके राम लीला में भाग लेने का विरोध किया, जिसके चलते नवाज मारीच नहीं बन सके।

नवाज ने इस रिहर्सल का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है और लिखा है- मेरे बचपन का सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन अगले साल में राम लीला में भाग जरूर लूंगा।

रितेश देशमुख ने किया पाक कलाकारों पर बैन का समर्थन

विरोध करने वाले स्थानीय संगठनों का आरोप है कि नवाज पर हाल ही में अपनी भाभी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है और वो राम लीला में भाग लेकर अपनी बिगड़ी छवि को सुधारना चाहते हैं। इसके अलावा पिछले 50 सालों में किसी मुस्लिम ने राम लीला में भाग नहीं लिया, तो अब अनुमति क्यों दी जाए।

रॉकस्टार फरहान अख्तर इस फिल्म में निभाने वाले हैं अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार

संगठन ने इसको लेकर पुलिस से भी मुलाकात की, जिसके बाद लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस ने राम लीला पदाधिकारियों को नवाजउद्दीन को शामिल ना करने की हिदायत दी।