विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ ग्रे शेड ही करना है : नवाजुद्दीन

By Edited By:
Updated: Fri, 11 Jul 2014 08:48 AM (IST)

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वे किरदारों को अलग रंग प्रदान करते हैं। 'किक' में वे बैड मैन की भूमिका में हैं। आगे 'बद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वे किरदारों को अलग रंग प्रदान करते हैं। 'किक' में वे बैड मैन की भूमिका में हैं। आगे 'बदलापुर' में भी वे ग्रे शेड में दिखेंगे। वे कहते हैं, 'मुझे सीधे और सपाट रोल पसंद नहीं हैं। मेरे दिमाग में पॉजिटिव या नेगेटिव रोल घुसते ही नहीं। लिहाजा वैसे ऑफर विनम्रता पूर्वक मना कर देता हूं।

रोचक बात यह है कि बड़े बैनर व फिल्मकार मुझे ग्रे शेड वाले किरदार ही ऑफर करते हैं। यही वजह है कि 'तलाश', 'कहानी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' या फिर 'किक' के किरदार ही अदाकारी करने के लिए मुझमें किक लाते हैं। इसको लेकर मैं काफी दृढ़ प्रतिज्ञ हूं। वैसा न होने पर सामने कितना भी बड़ा निर्माण हाउस क्यों न हो, मेरे लिए हां कहना मुश्किल होगा।'

पढ़ें : किक का ट्रेलर लॉन्च

पढ़ें : बॉलीवुड की खबरें