विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवाज़ुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, महिला आयोग पहुंचा बायोग्राफी केस, शिकायत दर्ज़

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 11:29 AM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 07:04 AM (IST)

निहारिका के बाद नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (NSD) में नवाज़ की जूनियर रहीं सुनीता राजवर ने भी ख़ुद के बारे में लिखे जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी थी।

नवाज़ुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, महिला आयोग पहुंचा बायोग्राफी केस, शिकायत दर्ज़
नवाज़ुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, महिला आयोग पहुंचा बायोग्राफी केस, शिकायत दर्ज़

मुंबई। एक्ट्रेस निहारिका सिंह और सुनीता राजवर के कड़े एतराज़ के बाद नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी ने रिलीज़ के महज़ 5 दिनों के बाद ही अपनी बायोग्राफी An Ordinary Life को वापस लेने का एलान ट्विटर के ज़रिए कर दिया। मगर, नवाज़ के इस क़दम के पीछे अब एक अहम वजह सामने आयी है, जिसके चलते उन्हें इतना बड़ा फ़ैसला लेना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बायोपिक के ख़िलाफ़ दिल्ली के एक अधिवक्ता गौतम गुलाटी ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज़ करवायी है, जिसमें नावज़ पर एक्ट्रेस निहारिका सिंह का शील भंग करने का आरोप लगाया गया है। नवाज़ ने निहारिका के साथ मिस लवली में काम किया था और बायोपिक में दावा किया गया था कि उस दौरान नवाज़ अपनी को-एक्टर के साथ सालभर तक रिलेशनशिप में रहे। नवाज़ ने निहारिका के साथ अपने संबंधों को बायोपिक में काफ़ी लिज़लिज़े ढंग से पेश किया था, जिस पर निहारिका ने सख़्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो उनके साथ बहुत कम वक़्त के लिए रिलेशनशिप में थीं, जिसे नवाज़ ने काफ़ी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। निहारिका कहना था कि नवाज़ अपनी किताब की बिक्री के लिए ये सब कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'दिल तो पागल है' के 20 साल, शाह रुख़ हीरो थे फिर भी 5 एक्ट्रेसेज़ ने ठुकरायी थी फ़िल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अधिवक्ता ने कहा है कि वो निहारिका सिंह को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते, ना कभी दोनों की बात हुई है, पर इस मामले में नवाज़ के ख़िलाफ़ संबंधित धाराओं में पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ करवाने की मांग NCW से की गयी शिकायत में की है। निहारिका के बाद नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (NSD) में नवाज़ की जूनियर रहीं सुनीता राजवर ने भी ख़ुद के बारे में लिखे जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी थी। 

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान ने प्रियांक को लगायी फटकार, अब बिग बॉस ने दी अंतिम चेतावनी

सुनीता ने अपनी फेसबुक पोस्ट के ज़रिए अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने नवाज़ को इसलिए नहीं छोड़ा, क्योंकि वो ग़रीब थे, बल्कि इसलिए क्योंकि उनकी सोच ख़राब थी। बता दें कि नवाज़ की बायोपिक अमेरिका में रह रही लेखिका रितुपर्णा चैटर्जी ने लिखी है। नवाज़ ने 30 अक्टूबर की शाम को ट्वीट करके इस मामले में सभी से माफ़ी भी मांगी थी। 

यह भी पढ़ें: अगस्त में हो गया था डिसाइड, जनवरी में नहीं आएगी 2.0, अब छोटे भाई से भिड़ेंगे

नवाज़ फ़िलहाल रितेश बत्रा की फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा नवाज़ की लीडिंग लेडी हैं। फ़िल्म की शूटिंग मुंबई में ही चल रही है। 

यह भी पढ़ें: रजनी-अक्षय की फ़िल्म 2.0 का ग्रैंड म्यूज़िक लांच, धमाकेदार है अक्षय की एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।